फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   68 की उम्र में बाहरवाली से प्यार, पत्नी पर अत्याचार-Ghaziabad city

68 की उम्र में बाहरवाली से प्यार, पत्नी पर अत्याचार-Ghaziabad city

Thu, 21 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
68 की उम्र में बाहरवाली से प्यार, पत्नी पर अत्याचार-Ghaziabad city
68 की उम्र में ‘बाहरवाली’ से प्यार, पत्नी पर अत्याचार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाली 60 साल की महिला पति के दिलफेंक अंदाज से परेशान है। पति को 68 साल की उम्र में ‘बाहरवाली’ से प्यार हुआ तो वह पत्नी पर अत्याचार करने लगा। आरोप है कि पति और उसकी महिला मित्र मिलकर उससे मारपीट करते हैं और जान से मारने का षडयंत्र रच रहे हैं। पत्नी ने ने बुधवार को सिहानी गेट थाने पहुंचकर पति के अत्याचार की शिकायत की है।

महिला का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। पति शराब पीने का आदी है। इसकी वजह से पुत्रवधू भी घर छोड़कर चली गई है। अब उसका 68 साल का पति करीब 55 साल कीएक महिला के चक्कर में पड़ गया है। वह महिला भी अक्सर उसके घर में रहती है। वह पति के उस गैर बिरादरी महिला के साथ संबंधों का विरोध करती है तो महिला और उसके बेटे उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि अब पति और उसकी महिला मित्र उसे जान से मारने का षडयंत्र रच रहे हैं। उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारना चाहते हैं। पीड़िता पति के अत्याचार की शिकायत लेकर बुधवार को सिहानी गेट थाने पहुंची। सिहानी गेट एसओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कर महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed