फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चार वाहन चोर दबोचे, 24 वाहन बरामद

चार वाहन चोर दबोचे, 24 वाहन बरामद

Thu, 04 Oct 2018 05:40 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
चार वाहन चोर दबोचे, 24 वाहन बरामद
चार वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 24 दोपहिया वाहन बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक वाहन चोर गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 12 दोपहिया वाहन और 12 वाहनों के चेसिस, इंजन व कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। गिरोह में एक बाइक मैकेनिक भी शामिल है। यह मैकेनिक ही वाहनों को पार्ट्स में काटकर ठिकाने लगाता था।

एसएचओ कविनगर प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर दीपू चौधरी निवासी बादलपुर, कृष्ण यादव निवासी शाहपुर बम्हैटा, आकाश निवासी बेहटा हाजीपुर लोनी और आशु निवासी गिरधरपुर बादलपुर हैं। सूचना पर उन्हें लालकुआं के पास मानसरोवर कॉलोनी के निकट चेकिंग के लिए रोका गया था। एक बाइक पर सवार तीन युवकों से पूछताछ की गई तो वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। उनकी निशानदेही पर मिस्त्री आशु को भी गिरफ्तार किया गया और 11 बाइक, एक स्कूटी व अन्य कटे हुए वाहन बरामद किए गए। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर गाजियाबाद के साथ-साथ गौतमबुद्धनगर, दिल्ली व अन्य शहरों में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी की गई बाइकों को वह पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देते थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में आकाश थाना लोनी बॉर्डर से वाहन चोरी के मामले में और दीपू चौधरी थाना कविनगर से मोबाइल लूट के मामले में जेल जा चुका है। इनके पास से बरामद किए गए सात वाहनों को कनेक्ट कर लिया गया है। इनमें कविनगर, सिहानी गेट, मोदीनगर, दिल्ली और दादरी थाना क्षेत्र से चुराए गए वाहन भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed