फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मामूली विवाद में ढाबा संचालक ने दो युवाकों को गोली मारी-Ghaziabad city

मामूली विवाद में ढाबा संचालक ने दो युवाकों को गोली मारी-Ghaziabad city

Thu, 24 May 2018 06:20 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में ढाबा संचालक ने दो युवाकों को गोली मारी-Ghaziabad city
मामूली विवाद में ढाबा संचालक ने दो युवकों को मारी गोली
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानी गेेट थाना क्षेत्र के घूकना मोड़ पर मामूली विवाद में ढाबा संचालक ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली एक युवक के पेट में लगी और दूसरे युवक के गुप्तांग पर छर्रे लगे। दोनों घायलों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक का एक भाई बाल-बाल बच गया। उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक और वारदात में उसके साथ रहे पान की दुकान चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस और एक कार बरामद की है।
घूकना निवासी संदीप पुराने बस अड्डे के पास मुरादाबाद चिकन के नाम से होटल चलाते हैं। संदीप का भाई गौरव घूकना की एक मॉडल शॉप पर कैंटीन चलाता है। संदीप के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे भाई गौरव और अपने दोस्त सुरेंद्र के साथ होटल बंद कर घर जा रहे था। मेरठ रोड स्थित घूकना मोड़ पर ओम सांई ढाबे के पास स्थित पान के खोखे पर रुककर वह गुटखा, सिगरेट लेने लगे। रुपयों को लेकर खोखा संचालक इमरान से उनका झगड़ा हो गया। इस पर साईं ओम ढाबा संचालक अरुण बीच में आ गया। इमरान और अरुण मिलकर संदीप, सुरेंद्र और गौरव से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। अरुण के मुताबिक उसने तीनों को डराने के लिए तमंचे से एक हवाई फायर किया, लेकिन वह नहीं भागे। इसके बाद उसने सीधा फायर कर दिया। गोली संदीप के पेट में लगी और छर्रे उसके दोस्त संदीप के गुप्तांग पर लगे। गौरव के सिर में चोटें आई हैं। उसके हाथ में फैक्चर भी हो गया। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली मारने वाले अरुण और इमरान को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और एक गाड़ी बरामद हुई है। घायलों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदीप के भाई ने ढाबा संचालक अरुण और खोखा संचालक इमरान के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


काटने पर आया गुस्सा, चला दी गोली
बीच बचाव के दौरान किसी ने अरुण को काट लिया। इस वजह से उसे गुस्सा आ गया। उसने तमंचे से सीधे गोली मार दी। पुलिस की गिरफ्त में आए अरुण ने बताया कि वह तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखता था। दो साल पहले उसने एक युवक से 3500 रुपये में तमंचा और दो कारतूस खरीदे थे। मंगलवार देर रात उसके पास दो ही कारतूस थे। एक गोली पहले उसने आत्मरक्षा के लिए हवा में चलाई और दूसरी सीधे चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed