{"_id":"5acfb2d04f1c1b183d8b4e66","slug":"181523561168-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी
साहिबाबाद। कलकी पीठ के आचार्य प्रमोद कृष्णम को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। बुधवार को उन्होंने साहिबाबाद थाने में कुछ कट्टरपंथी संगठनों पर धमकी भरा मैसेज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन में आचार्य प्रमोद कृष्णम का आवास है। उन्होंने साहिबाबाद थाने में जान का खतरा बताते हुए शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर किसी का मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने गाली गलौच कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका आरोप है कि कुछ कट्टरपंथी संगठनों ने उन्हें धमकी दी है। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को भी फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। सीओ साहिबाबाद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी गई है।