{"_id":"5a914dc94f1c1b8e238ba87c","slug":"181519472073-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के रिसेप्शन में आए पिता का नोटों से भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे के रिसेप्शन में आए पिता का नोटों से भरा बैग चोरी
Updated Sat, 24 Feb 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के रिसेप्शन में आए पिता का नोटों से भरा बैग चोरी
साहिबाबाद। इंदिरापुरम में बृहस्पतिवार रात को बेटे के रिसेप्शन में कालेज संचालक पिता का 50 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके बैग में सवा लाख रुपये थे, लेकिन पुलिस ने 50 हजार रुपये चोरी होने की तहरीर लिखवाई है।
पीड़ित देवेंद्र चौहान निवासी जे ब्लॉक विजयनगर हैं। वह नोएडा में एक इंटर कालेज चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम के सीआईएसएफ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में उनके बेटे कपिल चौहान का रिसेप्शन था। वह गेट पर लोगों को स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक बैग था, जिसमें एक लाख रुपये की नकदी और चांदी की ज्वेलरी रखी थी। कुछ देर बाद उन्होंने ध्यान दिया तो उनका बैग गायब था। इसके बाद उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक किशोर बैग को अपने कोट में छिपाकर जाता दिखा। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनसे केवल 50 हजार रुपये की तहरीर लिखवाई। मामले में थाना प्रभारी इंदिरापुरम पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गलत तहरीर लिखवाने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।