फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिनदहाड़े महिला से लूटा पर्स, 20 मीटर तक घसीटा

दिनदहाड़े महिला से लूटा पर्स, 20 मीटर तक घसीटा

Sun, 03 Dec 2017 01:30 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला से लूटा पर्स, 20 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
दिनदहाड़े महिला से लूटा पर्स, 20 मीटर तक घसीटा
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर सेक्टर-दो में बाइक सवार चार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी से पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को 20 मीटर घसीटा और डंडे से मारकर घायल कर दिया। महिला को रोता देख मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों को तलाशने की बात कहकर चली गई। शनिवार को परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
राजेंद्रनगर सेक्टर-दो में पूजा भारती पत्नी विशाल भारती परिवार के साथ रहती हैं। विशाल का दिल्ली के भजनपुरा में मेडिकल स्टोर है। पूजा ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे अनंत को पास ही डीएवी स्कूल से लाने जा रही थीं। जैसे ही वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचीं दो बाइक पर सवार चार बदमाश ने उनका पर्स लूटने लगे। उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटा और पैर, हाथ और पीट पर डंडे से वार कर दिया। हाथ पर चोट लगते ही उनका पर्स छूट गया। इसके बाद बदमाश पर्स लेकर फरार हो गए। चोट लगने के बाद घायल पूजा वहां पर बैठकर रोती रहीं। कुछ देर बाद वहां पर पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने की बात कहकर चले गए। एसएचओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन के बाहर लूटा मोबाइल
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने वैशाली सेक्टर-2 में रहने वाले राहुल का मोबाइल फोन लूट लिया। युवक मेट्रो स्टेशन के पास कुछ सामान ले रहा था। इसी बीच बदमाशों ने वारदात की। पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed