फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर कांस्टेबल को छेड़ता है युवक-Ghaziabad city

शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर कांस्टेबल को छेड़ता है युवक-Ghaziabad city

Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर कांस्टेबल को छेड़ता है युवक-Ghaziabad city
बुलंदशहर, दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------------------

महिला कांस्टेबल मनचले से परेशान
सबहेड
बस में की अश्लील हरकत, शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर करता है परेशान

दिल्ली में तैनात हैं बुलंदशहर की महिला कांस्टेबल, कविनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद।
दिल्ली पुलिस की एक कांस्टेबल मनचले युवक से परेशान है। युवक ने शादी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा रखा है और अब उस पर साथ रहने का दबाव बना रहा है। महिला कांस्टेबल ने आरोपी युवक पर बस में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र की एक युवती दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। उसका आरोप है कि पड़ोस के ही गांव का रहने वाला युवक नकुल यादव उसे परेशान करता है। ड्यूटी पर आते-जाते वक्त वह बस में उससे छेड़छाड़ करता है। उसने दिल्ली के एक मंदिर में उससे शादी का फर्जी सर्टिफिकेट भी बनवा रखा है और अब उसे अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा है। पूर्व में वह गांव में उसके घर पर जाकर हंगामा भी कर चुका है। इस मामले में सिकंदराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। अब जेल से छूटने के बाद वह फिर से उसे परेशान कर रहा है। बीते रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह दिल्ली से ड्यूटी खत्म कर बस से अपने घर जा रही थी। लालकुआं से आरोपी युवक भी उसी बस में सवार हो गया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर बस में सवार यात्रियों ने उसे बचाया। कांस्टेबल का कहना है कि वह आरोपी को जानती तक नहीं है लेकिन वह आए दिन उसे परेशान करता है। कविनगर पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed