फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ऑटो में सवारियां बैठाकर लूट करने वाले दो धरे

ऑटो में सवारियां बैठाकर लूट करने वाले दो धरे

Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
ऑटो में सवारियां बैठाकर लूट करने वाले दो धरे
ऑटो में सवारियां बैठाकर लूट करने वाले दो धरे
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने आटो में बैठाकर सवारियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का एक मोबाइल बरामद हुआ है।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार रात इंदिरापुरम पुलिस ने सूचना पर वेब सिनेमा के पास से मधेपुरा बिहार निवासी दिलदार और मुमताज को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर लूट का एक मोबाइल बरामद किया गया है।

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सवारी से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ मेें पता चला कि दोनों आरोपी वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास से ही सवारी को टारगेट करते थे।
विज्ञापन


मेट्रो के बाहर सवारी को अकेला देखकर उन्हें अपने ऑटो में बैठा लेते थे। इसके बाद रास्ते में सुनसान स्थान पर सवारी के कीमती सामान, नकदी और जेवर लूटकर फरार हो जाते थे। इनके आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed