{"_id":"594d1c6c4f1c1b2d7e8b488e","slug":"181498225772-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में सवारियां बैठाकर लूट करने वाले दो धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में सवारियां बैठाकर लूट करने वाले दो धरे
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो में सवारियां बैठाकर लूट करने वाले दो धरे
इंदिरापुरम पुलिस ने आटो में बैठाकर सवारियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का एक मोबाइल बरामद हुआ है।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार रात इंदिरापुरम पुलिस ने सूचना पर वेब सिनेमा के पास से मधेपुरा बिहार निवासी दिलदार और मुमताज को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर लूट का एक मोबाइल बरामद किया गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सवारी से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ मेें पता चला कि दोनों आरोपी वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास से ही सवारी को टारगेट करते थे।
मेट्रो के बाहर सवारी को अकेला देखकर उन्हें अपने ऑटो में बैठा लेते थे। इसके बाद रास्ते में सुनसान स्थान पर सवारी के कीमती सामान, नकदी और जेवर लूटकर फरार हो जाते थे। इनके आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।