फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ज्वेलर्स को गन प्वाइंट पर लेकर लूटा

ज्वेलर्स को गन प्वाइंट पर लेकर लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स को गन प्वाइंट पर लेकर लूटा
ज्वैलर्स को गन प्वाइंट पर लेकर लूटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। ज्वैलर्स को गन प्वाइंट पर लेकर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने गहने लूट लिए। पीड़ित के अनुसार गहनों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना पर एसएसपी मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
मनीष वर्मा निवासी प्रताप विहार का बड़ा बेटा अंकित वर्मा जी-224 प्रताप विहार में घर के बाहर शिवम ज्वैलर्स केनाम से दुकान चलाता है। करीब सात बजे उसकी दुकान पर दो ग्राहक बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने दुकान में बैठे दोनों ग्राहक और अंकित को गन प्वाइंट पर ले लिया। एक व्यक्ति अलमारी में रखी ज्वैलरी के डिब्बे निकालने लगा। इसी दौरान अंकित वर्मा का छोटा भाई शिवम दुकान में आता है, मामला गडबड़ देख शिवम वहां से पीछे की और दौड़ पड़ा और उसने शोर मचा दिया। एक बदमाश शिवम को पकड़ने के लिए भी दौड़ा, मौका देखकर बदमाश आठ डिब्बे लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मनीष वर्मा की तहरीर पर विजयनगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मनीष वर्मा ने बताया कि लूटे गए डिब्बों में सोने की अंगुठी और कुंडल थे। उनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये के आसपास थी। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

- शिवम नहीं मचाता शोर तो हो जाता बड़ा नुकसान
अंकित का छोटा भाई अपने शिवम पापा मनीष की दुकान पर गया हुआ था। घटना से 10 मिनट पहले वह चला आया। घर जाते समय दुकान की तरफ देखा तो उसे कुछ गड़बड़ी लगी। उसने शोर मचाते ही आरोपी भागने लगे। तीनों बदमाश एक ही बाइक पर आए थे। बताया कि एक आरोपी बाहर खड़ा रहा। जबकि दो अंदर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। शिवम शोर नहीं मचाता तो आरोपी पूरी दुकान खाली करके चले जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्वैलर्स को बना रहे निशाना
पिछले कुछ समय से बदमाश ज्वैलर्स को निशाना बना रहे हैं। गोविंदपुरम में हुई ज्वैलर्स के यहां 35 लाख की लूट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके बाद बदमाशों ने श्याम पार्क में ज्वैलर्स के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। बदमाश जिले में कम पुलिस होने का पूरा फायदा उठा रहे हैं।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed