{"_id":"5caa5947bdec221468052cc4","slug":"171554667847-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार में गए युवक को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुक्का बार में गए युवक को लाठी डंडों से पीटा
Mon, 08 Apr 2019 09:35 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गाजियाबाद। हुक्का बार में गए युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित युवक के पिता ने कविनगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कविनगर निवासी एक व्यक्ति नोएडा अथॉरिटी में ठेकेदार हैं। उनका बेटा भी उन्हीं के साथ काम करता है। मंगलवार शाम उनका बेटा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद घर आया और वहां से कविनगर स्थित एक हुक्का बार में गया। वह वहां खाना खा रहा था। इसी दौरान आठ युवक आए और उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आईं। उसने मारपीट की जानकारी परिवार के लोगों को नहीं दी।
घर में सबसे बात करना बंद कर दिया और खाना-पीना भी कम कर दिया था। परिवार के लोगों ने जानकारी की तो उसने बताया कि वह हुक्का बार में गया था। वहां पर कुछ युवकों ने मारपीट की है और जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित के पिता ने कविनगर थाने में आठ युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। बताया कि कुछ युवक तो राजनगर सेक्टर-23 के रहने वाले हैं। जबकि बाकी डासना में रहते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।