फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कलयुगी बेटे ने मां को सिलेंडर से पीट कर मार डाला

कलयुगी बेटे ने मां को सिलेंडर से पीट कर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
कलयुगी बेटे ने मां को सिलेंडर से पीट कर मार डाला
बेटे ने मां को सिलेंडर से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

लोनी। आनंद विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह कलयुगी बेटे ने सिलेंडर से पीटकर मां की हत्या कर दी। पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में महिला के बडे़ बेटे ने भाई के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूलरूप से महगोरा दिसावा जिला अलीगढ़ की रहने वाली रामवती (55) आनंद विहार कॉलोनी में प्रथम तल पर किराए के मकान में रहती थी। यहां वह अपने छोटे बेटे मनोज उर्फ मोनू (20) के साथ रहती थी। वह इलाके में सब्जी बेचने का काम करती थी। उनका छोटा बेटा मनोज भी काम में उनका साथ देता था। बड़ा बेटा योगेश मां से अलग रहता है। करीब छह वर्ष पूर्व उनके पति रमेश की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह दोनों सो रहे थे। दरवाजा अंदर से बंद था। करीब छह बजे मनोज ने अपनी मां के सिर पर घर में रखा सिलेंडर मार कर हत्या कर दी। आरोपी ने लगातार तीन वार अपनी मां के सिर पर किए। तेज आवाज सुनकर मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे अन्य किराएदार ऊपर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो रामवती जमीन में पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून बह रहा था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के बड़े बेटे योगेश ने आरोपी के खिलाफ हत्या करने की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से सिलेंडर भी बरामद किया है।
विज्ञापन


हत्या के बाद कमरे में छिप गया था आरोपी
बताया गया कि हत्या के बाद जब लोग ऊपर पहुंचे तो आरोपी डर के मारे कमरे में छिप गया था। लोगों के कमरे में झांकने पर वह दिखाई नहीं दे रहा था। इसी बीच मनोज ने कमरे का गेट खोलकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद आरोपी बेटे के पूरे शरीर पर खून लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन को भूमि देने को लेकर होता था विवाद
जानकारी के अनुसार मृतका रामवती के दो बेटे और एक बेटी हैं। पड़ोसियों की मानें तो उनके पैतृक गांव में चार बीघा भूमि है। मां बेटी को भूमि का कुछ हिस्सा देना चाहती थी। मनोज अपनी बहन को पैतृक भूमि में हिस्सा देने से मना करता था। इसके चलते अक्सर उसकी मां से कहासुनी होती थी। हालांकि पुलिस ने भूमि विवाद की घटना से इंकार किया है। एसएचओ का कहना है कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही स्पष्ट कारण बताना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed