{"_id":"5b0715d04f1c1bf56e8b47c7","slug":"171527190992-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाली 9 फैक्ट्रियां ध्वस्त, 4 सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदूषण फैलाने वाली 9 फैक्ट्रियां ध्वस्त, 4 सील
Updated Fri, 25 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण फैलाने वाली 9 फैक्ट्रियां ध्वस्त, 4 सील
लोनी। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर बड़ी र्कारवाई की। लोनी बोर्डर इलाके की कृष्णा विहार कालोनी में 9 फैक्ट्रियों को ध्वस्त कर दिया, जबकि 4 फैक्ट्रियां सील कर दी गईं। कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
लोनी बार्डर इलाके में पुलिस-प्रशासन, जीडीए और प्रदूषण विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम सुबह कृष्णा विहार कालोनी पहुंची और बुलडोजर चलाकर 9 फैक्ट्रियों को धवस्त कर दिया। चार फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। तहसीलदार उषा सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कृष्णा विहार कालोनी में तारों को जलाकर मैटल निकालने वाली भट्ठियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त धुएं से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया था। इन फैक्ट्रियों में पीवीसी तारों के स्क्रैप को खुले में जलाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद प्रशासन ने आज सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की ।