फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लूटपाट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी-Ghaziabad city

लूटपाट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी-Ghaziabad city

Thu, 25 Jan 2018 05:33 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी-Ghaziabad city
लूटपाट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक ने चाइनीज फूड शॉप संचालक को गोली मार दी। गोली जांघ में लगी है। पीड़ित ने घटना के एक सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सिहानी गेट थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भट्टा नंबर-5 के पास गढ़ी माजरा के रहने वाले सचिन कविनगर सी-ब्लाक और घूकना में चाइनीज फूड शॉप चलाते हैं। सचिन ने बताया कि 17 जनवरी रात करीब आठ बजे वह हिंडन विहार में अपने दोस्तों के पास गया था। दो दोस्तों के साथ खड़ा होकर वह बातचीत कर रहा था। तभी एक युवक आया और उससे रुपये छीनने लगा। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी और लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ में लगी और पार निकल गई। सचिन का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी भाग गया। उसने अपने मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पीसीआर वैन में पहुंचे पुलिसकर्मियों और दोस्तों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने उसके बयान भी दर्ज किए। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सचिन ने आरोपी को नामजद कर सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed