{"_id":"5a18787d4f1c1b68678bdf12","slug":"171511553149-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला से की मारपीट-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला से की मारपीट-Ghaziabad city
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती से पति ने की मारपीट, दहेज की मांग
गाजियाबाद। शादी के 10 साल बाद गर्भवती महिला से पति ने मारपीट की। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को पति और ससुर के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पति और ससुर दहेज के लिए दबाव बनाते हैं। साथ ही पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है।
सिहानी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने करीब 10 साल पहले पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे हैं और अभी वह गर्भवती है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज लाने के लिए दबाव डालते हैं। दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट करते हैं। पति आए दिन शराब पीकर आता है और उसे जातिसूचक शब्द बोलता है। शुक्रवार सुबह पति ने उसके साथ फिर मारपीट की। उसके सिर में भी चोट आई है। महिला ने शुक्रवार को पति और ससुर के खिलाफ तहरीर देकर पति से बचाने की गुहार लगाई है। एसएचओ विनोद पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।