फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुख्य आरोपी समेत दो गिरफतर-Cordination

मुख्य आरोपी समेत दो गिरफतर-Cordination

Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी समेत दो गिरफतर-Cordination
बम्हैटा डबल मर्डर : मुख्य आरोपी समेत दो धरे
विज्ञापन

आठ जून की रात हुई बीजेपी नेता जोगिंद्र और उसके चचेरे भाई जुगनी की गोली मारकर हत्या के मामले में कविनगर पुलिस ने मुख्य आरोपी गिरीश और कपिल को बुधवार रात गोविंदपुरम से गिरफ्तार कर लिया। मामले के तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग की गई दो पिस्टल भी बरामद की हैं।

कविनगर थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गिरीश और कपिल वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब भाग गए थे। वह बुधवार को परिवार से मिलने के लिए गोविंदपुरम इलाके में पहुंचे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को धर दबोचा। एसएचओ ने बताया कि फरार तीन अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस पहले ही बीएसपी नेता फुलकुंवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को आरोपियों के घर पर कुर्की के आदेश भी चस्पा किए गए थे। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनकी वेदू पहलवान और उसके परिवार में रंजिश थी। इसके चलते जोगिंद्र, और जुगनी ने अप्रैल 2012 में उसके ऊपर माउजर और तमंचे से जानलेवा हमला किया था।

गिरीश ने बताया कि उसे डर था कि जोगिंद्र और जुगनी उसकी कभी भी हत्या कर सकते हैं। इसलिए उसने साथियों के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed