फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छात्रा से छेड़छाड़ शिकायत करने पर की पत् थरबाजी

छात्रा से छेड़छाड़ शिकायत करने पर की पत् थरबाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ शिकायत करने पर की पत्
थरबाजी
छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत करने पर घर में की पत्थरबाजी
विज्ञापन

कक्षा नौ की छात्रा है पीड़िता, छेड़छाड़ पोस्को एक्ट में कर रही कार्रवाई
मसूरी। डासना देहात के गांव में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का एक मामला सामने आया है। घर वालों से शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता के घर पर पत्थरबाजी की। छात्रा के पिता ने आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डासना देहात के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा दोपहर दो बजे स्कूल से घर आ रही थी। इसी दौरान पड़ोस के एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो उसे भुगतने की धमकी दी। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिजन आरोपी युवक के यहां छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे तो इस बार आरोपी का पिता आक्रोशित हो गया। सभी को डांट लगाकर भगा दिया। घर पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें वादी का चार वर्षीय भतीजे का सर फट गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुस्तकीम व उसके पिता दफतर व अन्य के खिलाफ नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ व पथराव की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्को एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed