फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फैक्ट्री में लूट का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

परफ्यूम फैक्ट्री में लूट का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 22 Nov 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लूट का खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार
क्राइम - फोटो : amar ujala
परफ्यूम फैक्ट्री की डकैती खुली, पांच बदमाश पकड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। भोजपुर पुलिस ने तीन नवंबर को परफ्यूम फैक्ट्री में हुई डकैती का खुलासा कर पांच डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटी गया कैश और अन्य सामान बरामद हो गया है। तीन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि तीन नवंबर की रात मुकीमपुर स्थित एमवाईएमवाई परफ्यूम फैक्ट्री में आठ हथियारबंद बदमाशों ने मुनीम को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। बदमाशों ने मुनीम से 39 हजार रुपये, तांबे की सुराईनुमा बर्तन आदि लूट लिए थे। बदमाश करीब एक लाख रुपये का माल लूट ले गए थे। उन्होंने बताया कि भोजपुर प्रभारी ज्ञानेंद्र बौद्घ के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने बुधवार को बाबा अमरनाथ की कुटिया के पास बने गोदाम से लुटेरे संजीव निवासी बड़ौत बागपत, प्रशांत कुमार निवासी इब्राहिमपुर अमरोहा, अंकित निवासी बुदरा खुर्द चांदपुर बिजनौर, लोकेंद्र निवासी भगवानपुर थाना इंचौली मेरठ, विकास निवासी मुकारी बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि संजीव डकैती का मास्टर माइंड है। पांचों बदमाशों से पांच हजार रुपये, दो तांबे की सुराई, दो तमंचे, चार कारतूस और तीन चाकू बरामद हुए हैं। तीन बदमाश अभिषेक निवासी मोरटा, मोनू और रवि निवासी बुदरा खुर्द चांदपुर बिजनौर फरार हैं। एसपी देहात ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed