{"_id":"5b7c749e42c79246730f4cd3","slug":"161534882974-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद गांव में मिला अफगानी, हिरासत में पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहिबाबाद गांव में मिला अफगानी, हिरासत में पूछताछ
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद गांव से पकड़ा अफगानी नागरिक
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद गांव में रह रहे एक अफगानी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को खुफिया तंत्र से करीब ढाई साल से इस नागरिक के साहिबाबाद गांव में रहने की जानकारी हुई थी। एलआईयू, खुफिया एजेंसी और पुलिस उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच कर रही है।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस को खुफिया तंत्र से जानकारी मिली थी कि अफगानिस्तान का एक नागरिक साहिबाबाद गांव में पिछले करीब ढाई साल से रह रहा है। लिंकरोड पुलिस और एलआईयू की टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि अफगानी नागरिक पिछले करीब पांच साल पहले भारत आया था। उसका कहना है कि उसके दस्तावेज किसी होटल में रखे हैं। एलआईयू समेत खुफिया एजेंसी उसके दस्तावेज और उसकी गतिविधियों की गहनता से जांच करने में जुटी हुई हैं। जांच की जा रही है कि वह किस वीजा पर यहां आया था। उसका किसी आतंकी संगठन से कोई संपर्क तो नहीं। एसएसपी ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।