फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा करता था महिलाओं से पर्स लूट, दो गिरफ्तार-Ghaziabad city

रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा करता था महिलाओं से पर्स लूट, दो गिरफ्तार-Ghaziabad city

Fri, 04 May 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा करता था महिलाओं से पर्स लूट, दो गिरफ्तार-Ghaziabad city
रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा करता था महिलाओं से पर्स लूट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर और गोविंदपुरम में महिलाओं से हुई पर्स लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यूपी पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे ने अपने साथी के साथ दोनों वारदातें की थीं। कविनगर पुलिस ने लूट के आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटा गया पर्स, नकदी, दस्तावेज और वारदात में शामिल बाइक भी बरामद हुई है।
बीते मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोविंदपुरम में रितु शर्मा नाम की महिला से पर्स लूट लिया था। वह आटो में सवार होकर परिजनों के साथ गोविंदपुरम से दिल्ली जा रही थी। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने कविनगर में कबीर पार्क के पास से शिक्षिका कल्पना चौहान से पर्स लूट लिया था। बैग न छोड़ने पर बदमाश कल्पना को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए थे। दोनों वारदातों की कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर दो लुटेरों कपिल और सौरभ निवासी इंदरगढ़ी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से रितु शर्मा का लूटा गया पर्स और शिक्षिका कल्पना चौहान से लूटी गई नकदी बरामद हुई हैं। सौरभ रिटायर्ड रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) का बेटा है। पिता ने उसका एडमिशन एक नामचीन इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में बीटेक में कराया था। सौरभ ने बताया कि करीब एक साल पहले उसने बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन

गलत शौक ले आया अपराध की दुनिया में
सौरभ के पिता पुलिस में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। बेटे को भी वह इंजीनियरिंग कराकर कामयाब बनाना चाहते थे, लेकिन उसकी गलत संगत उसे अपराध की दुनिया में ले आई। इंजीनियर बनने की बजाय वह पर्स और मोबाइल लूट करने लगा। उसके साथ लूट के आरोप में पकड़ा गया साथी कपिल भी इंदरगढ़ी में दुकान करता है। बावजूद इसके दोनों अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटनाएं करने लगे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed