फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हत्या कर शव बोरे में फेंका-Cordination

हत्या कर शव बोरे में फेंका-Cordination

Wed, 06 Sep 2017 05:35 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर शव बोरे में फेंका-Cordination
महिला की हत्या, शव बोरे में बंद कर फेंका
विज्ञापन

विजय नगर की शिवपुरी कालोनी में सोमवार सुबह सड़क किनारे पड़े बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर उसके हाथ-पैर बांधकर बोरे में डाला गया था। पुलिस हत्या के पीछे किसी जानकार का हाथ मान रही है।
सोमवार सुबह करीब सात बजे शिवपुरी कालोनी के लोगों ने गली में एक बोरा पड़े होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोला तो अंदर से महिला का शव निकला। उसके हाथ पैर बंधे थे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला के पास से मिले रेलवे के पास से उसकी पहचान पुष्पा (35) निवासी पुराना विजय नगर के रूप में हुई। पुलिस उसके घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। एसएचओ विजयनगर नरेश सिंह ने बताया कि पुष्पा दिल्ली की एक फैक्ट्री में कार्यरत थी। वह यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी और सास के साथ रहती थी। पति राकेश की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मोबाइल कॉल डिटेल्स की मदद से हत्यारे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सास-बेटी को सुलाकर काम में लग गई थी पुष्पा
पुष्पा की मौत के बाद बेटी तमन्ना और सास का रो-रोकर बुरा हाल है। तमन्ना ने बताया कि उसे और उसकी दादी को सुलाकर मां पुष्पा काम में लगी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने पुष्पा को घर केबाहर देखा था। पुलिस के अनुसार तमन्ना ने राकेश के साथ दूसरी शादी की थी। उसका पहला पति दिल्ली में रहता है। हत्या में किसी जानकार का हाथ लग रहा है, जिसने उसे घर से बाहर बुलाया और हत्या कर शव बोरे में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed