{"_id":"5d17c22c8ebc3e3c80471973","slug":"156183810314-shahibabad-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग सेंटर और जिम को किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
योग सेंटर और जिम को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग सेंटर और जिम को किया सील
साहिबाबाद। टीएचए में शनिवार को जीडीए की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान वैशाली में एक योग सेंटर और जिम को सील कर दिया। इसके साथ ही न्याय खंड में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों पर भी जीडीए की टीम ने कार्रवाई की।
जीडीए के ओएसडी एसके चौबे ने बताया कि वैशाली स्थित सुपरटेक ग्रुप हाउसिंग की स्टिल्ट में योगा सेंटर और जिम खुला हुआ था, जो कि नक्शे के विपरीत था। टीम ने योगा सेंटर और जिम को सील कर दिया है। इसके साथ ही इंदिरापुरम में भी स्टिल्ट में निर्मित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। टीम ने ज्ञान खंड में भी जीडीए की जमीन पर हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। यहां पर कुछ लोगों ने गौशाला बना ली थी। यहां पर जो भी पशु थे उन्हें गौशाला भेज दिया गया है। इसके साथ ही जीडीए ने नीति खंड - एक मुख्य मार्ग, वैभव खंड स्थित विंडसर पार्क सोसायटी के मुख्य बाजार, काला पत्थर मार्ग पर रेहड़ी पटरी वालों पर कार्रवाई की। प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की गई। टीम ने करीब आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।