फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रिश्ते के मामा ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म

रिश्ते के मामा ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
रिश्ते के मामा ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से किया दुष्कर्म
मामा ने नौकरी दिलाने के नाम डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक मामा ने फिर से रिश्ते को कलंकित किया है। रिश्ते में लगने वाली भांजी के साथ नौकरी दिलवाने के नाम पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया और शादी का सपना दिखाया। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने छत से गिराकर मारने की कोशिश की। आरोपी ने युवती का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने सिहानीगेट थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

सिहानीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक बैंक में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी करने वाला युवक रहता है। उसने अपनी रिश्ते में लगने वाली भांजी को डेढ़ वर्ष पहले अपने पास नौकरी लगवाने के लिए बुला लिया था। धीरे-धीरे उसने युवती को अपनी बातों में फंसा लिया और नौकरी दिलाने की बात करता रहा। सोमवार को थाने पहुंची पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मोबाइल से उसकी गंदी वीडियो बना ली। युवती उसकी हरकतों को सहन करती रही। करीब छह महीने पहले से आरोपी युवक ने उसके दोस्त और रिश्तेदारों के नंबर पर अश्लील एसएमएस भेजने शुरू कर दिए, जिससे युवती की इमेज खराब हो। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसको धमकी देता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि रविवार रात आरोपी ने उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसका विरोध किया तो आरोपी ने छत से फेंकने का प्रयास किया। पड़ोस में रहने वाले युवक और युवती ने उसे बचाया। पीड़िता ने कहा कि कथित मामा ने नौकरी दिलाने और शादी का झांसा देकर डेढ़ वर्ष तक दुष्कर्म किया। अब वह शादी के लिए मना कर रहा है। पीड़िता ने थाने में कहा कि अब वह किसी और से शादी नहीं कर सकती है। कथित मामा से शादी करेगी नहीं तो वह जान दे देगी। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्हें बुलाया जा रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed