फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दंपति से बदमाशों ने लूटी चेन और नकदी, विरोध में फायरिंग

दंपति से बदमाशों ने लूटी चेन और नकदी, विरोध में फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
दंपति से बदमाशों ने लूटी चेन और नकदी, विरोध में फायरिंग
दंपति से बदमाशों ने लूटी चेन और नकदी, विरोध में फायरिंग
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर में लुटेरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग अब अपने घर में भी महफूज नहीं हैं। बदमाश ताबड़तोड़ लूटपाट कर रहे हैं पुलिस बदमाशों पर अंकुश नहीं लगा पा रही। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे रिश्तेदार को घर के बाहर छोड़ने के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला से चेन और पति से नकदी लूट ली। दंपति के विरोध करने पर बदमाश हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
इंदिरापुरम के नीति खंड में प्रिंस बजाज परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को उनके घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे वह और उनकी पत्नी उन्हें घर के बाहर छोड़ने गए थे। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए। बदमाशों ने उनसे तमंचे के बल पर जेब से रुपये लूट लिए। इसके बाद उनकी पत्नी से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान दंपति ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दंपति बाल बाल बच गए। इस पर बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। पीड़ितों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने सोमवार को इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाश कुछ कैश और सोने की चेन लूटकर ले गए हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

रेकी कर की वारदात
पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपति रात को पहले रिश्तेदार के साथ होटल से खाना खाकर लौटे थे। इसके बाद घर पहुंचे। कुछ देर बाद वह रिश्तेदार को छोड़ने के लिए घर से बाहर निकले थे। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रास्ते से ही उनके पीछे लगे थे। इसके बाद मेन रोड से कॉलोनी तक पहुंच गए। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना, नहीं मिले मौके से खोखे
पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने कॉबिंग की, लेकिन फायरिंग के बाद मौके से कोई खोखा नहीं मिला। पुलिस होटल से कॉलोनी के बीच पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक बाइक पर संदिग्ध दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed