{"_id":"5d0fd4418ebc3e28b920ff01","slug":"15613184489-ghaziabad-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज कराया तो निगम पार्षद ने वादी को धमकाया, ऑडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केस दर्ज कराया तो निगम पार्षद ने वादी को धमकाया, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस दर्ज कराया तो निगम पार्षद ने वादी को धमकाया, ऑडियो वायरल
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में अनुदान दिलाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोपों में फंसे निगम पार्षद पिंटू सिंह एक बार फिर विवादों में है। अब भाजपा पार्षद पिंटू सिंह इस मामले के शिकायतकर्ता को समझौते के लिए धमका रहे हैं। पार्षद का ऑडियो रविवार को व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। वहीं शिकायतकर्ता ने पार्षद के खिलाफ विजयनगर में तहरीर दी है।
वायरल हुई ऑडियो में पार्षद पिंटू सिंह राजेश नाम के व्यक्ति को कह रहे हैं कि ‘पार्षद पर केस करके हीरो बन रहा है, क्या दिखाना चाह रहा है, राजीनामा करना है या केस लड़ना है’। राजेश नाम के व्यक्ति ने राजीनामा करने से इंकार किया। वह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि उसने जो भी कहा है सच ही कहा है। इस पर पार्षद ने उसे धमकी दी कि दूसरों के मामले में एक दिन तुझे कहीं रोना न पड़ जाए बेटा, तुझे समझा रहा हूं प्यार से। पार्षद ने ऑडियो में कहा कि ‘नेता को जेल भिजवाएगा’। अगर राजीनामा नहीं करना चाहता तो तू मुकदमा करेगा। इस पर राजेश नाम के व्यक्ति ने कहा कि मैं अब राजीनामा नहीं कर सकता, मैं डीएम से शिकायत कर चुका हूं। उन्हें सुबूत भी दे चुका हूं, अब मैं पीछे नहीं हट सकता। इस पर पार्षद ने ने उसे धमकी दी कि पूरी गली के लोगों को बुलाकर तुझ पर मुकदमा करा दूंगा। 2 मिनट आठ सेकेंड के इस ऑडियो में पार्षद ने राजेश नाम के व्यक्ति पर राजीनामा के लिए कई बाद दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माना। अब राजेश ने इस मामले की शिकायत खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग और विजयनगर पुलिस से शिकायत की है।
पार्षद की सफाई
मैंने कोई धमकी नहीं दी। राजेश नाम के व्यक्ति से मेरी कोई बात नहीं हुई है। मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। विपक्षी लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे समर्थन में वार्ड के 300 लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर झूठे मुकदमे का विरोध किया था। - पिंटू सिंह, पार्षद, नगर निगम