फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छठी तक पढ़ी पत्नी को जान से मारने की कोशिश-Cordination

छठी तक पढ़ी पत्नी को जान से मारने की कोशिश-Cordination

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
छठी तक पढ़ी पत्नी को जान से मारने की कोशिश-Cordination
छठी क्लास तक पढ़ी पत्नी को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक इंजीनियर पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर छठी क्लास तक पढ़ी अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में पीड़ित महिला के भाई की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साबिया की शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शादाब हुई थी। शादाब पेशे से इंजीनियर हैं, जबकि साबिया कक्षा छह तक ही पढ़ी लिखी है। ऐसे में बृहस्पतिवार को साजिया के भाई इजराइल ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि शादाब इन दिनों बरेली की एक कंपनी में काम करता है। अब वह उसकी कम पढ़ी बहन को छोड़कर दूसरी शादी करने चाहता है। इसलिए बहन को परेशान कर रहा है। आरोप लगाया कि पति के साथ ही सास तसलीम, जेठ बल्लू उर्फ नौशाद, इरशाद उर्फ सल्लू, ननद इशरत, आसिफा उससे खुश नहीं थे। जान से मारने की धमकी देते थे। बृहस्पतिवार को शादाब ने मां व बहनों के साथ पीटा और मुंह में जहर और गले में फंदा डालकर मारने की कोशिश की। ऐसे में किसी तरह से साजिया ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, एसएचओ नगर कोतवाली का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed