फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दिन में ऑनलाइन डिलिवरी, रात में लूट करते थे, दो गिरफ्तार

दिन में ऑनलाइन डिलिवरी, रात में लूट करते थे, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
दिन में ऑनलाइन डिलिवरी, रात में लूट करते थे, दो गिरफ्तार
दिन में ऑनलाइन डिलिवरी और रात में लूट करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन


साहिबाबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार रात कौशांबी स्थित मीनाक्षी अस्पताल के पास से दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से एक स्कूटी और मोबाइल बरामद किया है। दोनों लुटेरे दिन में ऑनलाइन डिलिवरी और रात में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

इंदिरापुरम थाना एसएचओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ को लिए टीम मंगलवार रात कौशांबी स्थित मीनाक्षी अस्पताल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटी पर आए दो संदिग्धों को पुलिस ने रोककर कागजात दिखाने को कहा। लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सके। शक होने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि दोनों लुटेरे अशोक निवासी मकनपुर और प्रान सिंह निवासी शक्ति खंड दिन में ऑनलाइन मंगाई गई सामग्री की डिलवरी करते थे और रात में दिल्ली-एनसीआर में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। एसएचओ ने बताया कि प्रान सिंह पांच दिन पहले ही जेल से छूटा है। बाहर आकर उसने एक राहगीर से मोबाइल लूटा था। पूछताछ के दौरान इनके अन्य साथियों के बारे में भी मालूम हुआ है। उनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed