मेट्रो स्टेशन के पास युवक से लूटा मोबाइल
साहिबाबाद। कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोवापुर निवासी प्रवीण राघव दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार रात करीब एक बजे ड्यूटी घर लौट रहे थे, तभी मोबाइल पर परिवार के किसी सदस्य की कॉल आ गई। वह उनसे फोन पर बात कर रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। इंदिरापुरम थाना एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो