{"_id":"5d015e88bdec22071d1c0cff","slug":"156037081510-ghaziabad-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता टूटने के बाद बीए की छात्रा को परेशान करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्ता टूटने के बाद बीए की छात्रा को परेशान करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता टूटने के बाद छात्रा को परेशान करने वाला गिरफ्तार
गाजियाबाद। रिश्ता टूटने के बाद बीए की छात्रा को परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक और युवती की चार साल पहले शादी तय हो गई थी। पारिवारिक मनमुटाव के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया था। अब युवक फिर से युवती को कॉल करके शादी के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर मारने की धमकी दे रहा था।
सिहानीगेट की एक कालोनी निवासी युवती की शादी पास के ही रहने वाले युवक से वर्ष 2014 में तय हो गई थी। दोनों काफी लंबे समय से जानते थे। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। रिश्ता टूटने के बाद लड़की ने युवक से बात करनी बंद कर दी। युवक लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने विरोध किया तो उसने मारने की धमकी दी। अब आरोपी युवक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। युवती के परिजनों ने भी विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। पीड़िता ने सिहानीगेट थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिहानीगेट थाना के कार्यवाहक प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।