{"_id":"5d015e82bdec2207066cbef8","slug":"15603708081-ghaziabad-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर घर में अज्ञात अधेड़ का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खंडहर घर में अज्ञात अधेड़ का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडहर घर में अधेड़ का शव मिला
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में खंडहर हो चुके एक घर के अंदर अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने से लोगों को जानकारी हुई। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिहानी गेट के कार्यवाहक थाना प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया सुभाषनगर के लोगों को खंडहर हो चुके घर से दुर्गंध आ रही थी। कुछ लोगों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो वहां करीब 50 वर्ष के एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। शव देखते ही लोगों में सनसनी फैल गई। उन्होंने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। जिससे घर के आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध आई। पुलिस का कहना है कि देखने से मृतक नशेड़ी किस्म का प्रतीत हो रहा है। संभव है कि घूमते हुए वह खंडहर मकान में पहुंच गया होगा और अधिक नशा करने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। खंडहर मकान सुभाषनगर निवासी हरप्यारी देवी का है।