फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गुजरात के भाजपा विधायक का पुतला फूंका

गुजरात के भाजपा विधायक का पुतला फूंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के भाजपा विधायक का पुतला फूंका
गुजरात के भाजपा विधायक का पुतला फूंका
विज्ञापन


साहिबाबाद। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा और उनकी कमेटी की सदस्यों ने मंगलवार को राजीव कालोनी में गुजरात के भाजपा विधायक का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान पूजा चड्ढा ने कहा कि भाजपा के केवल एक विधायक की बात नहीं है बल्कि भाजपा के अधिकतर नेता महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि इसी माह की तीन तारीख़ को गुजरात में नीतू तेजवानी नामक महिला को सरेआम सड़क पर बलराम थवानी नामक भाजपा विधायक ने लात घूसों से पिटाई की थी। राजनीति खतरे में पड़ी तो उन्होंने महिला से माफी मांग कर राखी बंधवा ली। उनकी मानसिकता महिला विरोधी है। पुतला दहन के दौरान आशमा बेगम, सायरा बेगम, दीप्ति कुमारी, ख़ुशनुमा, प्रेमलता कुमारी, अखतरी बेगम, समीर अली, अशिफ सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed