{"_id":"5cf1862ebdec22077654f871","slug":"155933244412-shahibabad-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक में मारी टक्कर,दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार ने बाइक में मारी टक्कर,दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
साहिबाबाद। कनावनी पुश्ते के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। कनावनी निवासी अमित ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका छोटा भाई विशाल (18) पड़ोसी रोहित के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। कनावनी पुश्ते पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। विशाल और रोहित दोनों डिवाइडर पर जा गिरे। आरोपी कार चालक मौका से फरार हो गया। पीड़ित के भाई अमित ने इंदिरापुरम पुलिस को लिखित शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। शिकायत के आधार पर कार को कब्जे में लेकर वसुंधरा निवासी आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।