फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीलिंग के विरोध में उतरे कोचिंग सेंटर संचालक

सीलिंग के विरोध में उतरे कोचिंग सेंटर संचालक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सीलिंग के विरोध में उतरे कोचिंग सेंटर संचालक
सीलिंग के विरोध में उतरे कोचिंग सेंटर संचालक
विज्ञापन


गाजियाबाद। सूरत की घटना के बाद शहर में मानकों के विपरीत चल रहे कोचिंग सेंटरों को सील करने के विरोध मेें संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को कोचिंग संचालकों ने डीएम से मिलकर विरोध जताते हुए कहा कि वह मानक पूरे करने को तैयार हैं पर इसके लिए समय दिया जाए।

सूरत मेें कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद प्रशासन शहर में भी मानक पूरे न करने वाले सेंटरों की सीलिंग को लेकर अभियान चला रहा है।
बड़ी संख्या में आरडीसी व हिंडन पार के क्षेत्र में कोचिंग इंस्टीट्यूट को सील किया गया है। कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों ने इसका विरोध किया है। संचालकों ने जिलाधिकारी से मांग रखी है कि उन्हें इंस्टीट्यूट संचालन से जुड़े नियमों की जानकारी मुहैया कराए जाए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम करने के लिए समय दिया जाए। इनका कहना है कि सीधे तौर पर सीलिंग किए जाने के बाद बच्चों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। अपनी चार सूत्री मांगों में कोचिंग सेंटर संचालकों का तर्क था कि बिना नोटिस दिए जाए सीलिंग की कार्रवाई न की जाए। सभी कोचिंग सेंटर में मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण की व्यवस्था की भी उन्होंने मांग उठा। सूरत में कोचिंग इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग के बाद हुए हादसे को देख प्रशासन ने भी स्थानीय स्तर पर अभियान चलाया। जांच के दौरान पाया गया कि काफी इंस्टीट्यूट के पास बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। ना पर्याप्त अग्निशमन यंत्र हैं और न ही आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है तो कुछ बेसमेंट में संचालित थे, जिससे निकलने को तीन से चार फीट चौड़ी सीढ़ियां है, जो की नियमों की विपरीत है। उधर, अब कोचिंग इंस्टीट्यूट मांग कर रहे हैं कि पहले नोटिस दिया जाए। उसके बाद कार्रवाई हो। ज्ञापन देने वालों में दीपक मिश्रा, विजय कौशिक, कुलदीप सक्सेना, मिराज चिश्ती, अंशुल कौशिक, विख्यात सिंह, गोपाल गुप्ता, अनुज शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed