{"_id":"5ceee0abbdec220732263e75","slug":"15591590021750-ghaziabad-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चुराने वाली महिला पर था 50 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्चा चुराने वाली महिला पर था 50 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चा चुराने वाली महिला पर था 50 हजार का इनाम
गाजियाबाद। अलीगढ़ जेल के बाहर से चार माह का बच्चे उमंग का अपहरण करने वाली महिला पर अलीगढ़ जिला पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सिहानीगेट थाना पुलिस ने मंगलवार रात अपह्रत बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है। बता दें की आरोपी महिला ने अपहरण के बाद बच्चे को 50 हजार रुपये में गाजियाबाद निवासी अपनी सहेली को बेच दिया था। दोनों महिलाओं को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया है।
अलीगढ़ निवासी प्रियंका का पति वाहन चोरी के मामले में जेल में बंद था। 17 मई को वह अपने पति से जेल में मिलाई करने के लिए गई थी। यहीं पर हेमलता भी गैंगस्टर में बंद अपने पति से जेल में मिलने के लिए आई थी। मिलाई के लिए उसके पास रुपये नहीं बचे तो उसने जेल में योजना बनाई कि वह बच्चों का अपहरण करके उन्हें बेचेगी, जिससे उसकी जरूरत पूरी हो सकती है। पति से मिलाई करने के बाद जेल से बाहर निकली तो वहीं पर एक 10 वर्षीय बच्ची चार माह के बच्चे को लेकर खड़ी हुई थी। उक्त महिला ने पानी पिलाने के बहाने लड़की को बुलाया और बच्चे का अपहरण करके फरार हो गई। पीड़ित महिला प्रियंका ने अलीगढ़ के सिविल लाइन थाने में बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अलीगढ़ जिला पुलिस ने आरोपी हेमलता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। सिहानीगेट थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिलाएं हेमलता और अनीता बुलंदशहर के डिबाई थानाक्षेत्र में दौलतपुर की मूल निवासी हैं। दोनों आपस में सहेली हैं। अनीता शादी के बाद से पति के साथ पांच नंबर भट्टा पर रहती है। उसके एक बेटी है। वह बेटा चाहती थी। उसने 50 हजार रुपये में हेमलता से बच्चा खरीद लिया। 40 हजार रुपये हेमलता ने शुरू में ले लिए थे। मंगलवार को वह बचे हुए 10 हजार रुपये लेने पहुंची थी। जहां सिहानीगेट थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सीओ द्वितीय आतिश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला हेमलता 50 हजार रुपये की इनामी है। दोनों से पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया है। बच्चे को उसकी मां प्रियंका को सौंप दिया है।