फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवक से टेंट वाला बन ठगे 14 हजार

युवक से टेंट वाला बन ठगे 14 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक से टेंट वाला बन ठगे 14 हजार
युवक से टेंट वाला बन ठगे 14 हजार रुपये
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में टेंट वाला बनकर एक युवक ने 14 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर टेंट स्वामी पर ही ठगी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर सोसायटी निवासी धीरज कुमार ट्रैवल एजेंसी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई की शादी हुई है। उन्होंने कार्यक्रम कराने के लिए सोसायटी में टेंट लगवाया था। बताया कि टेंट वाले के सारे रुपये दे चुके थे। केवल 15 हजार रुपये शेष रह गए थे। 17 मई को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके अपने को टेंट वाला बताया और उनसे बचे हुए शेष रुपये देने को कहा और टेंट का बचा सामान ले जाने की बात कही। पीड़ित को विश्वास हो गया कि टेंट वाला ही है। धीरज ने अपने पेटीएम अकांउट के से नौ हजार रुपये और पांच हजार रुपये अपने दोस्त के पेटीएम से भिजवा दिए। 27 मई को टेंट वाला घर आया और बकाया रुपये मांगने लगा। पीड़ित ने कहा कि वह तो कई दिन पहले पेमेंट कर चुके हैं। अब कोई रुपया शेष नहीं बचा है। पीड़ित ने कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी की तहरीर दी है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed