फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रिटायर्ड सूबेदार के यहां चोरी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

रिटायर्ड सूबेदार के यहां चोरी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड सूबेदार के यहां चोरी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
रिटायर्ड फौजी केघर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। रिटायर्ड सूबेदार के यहां आठ लाख की चोरी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी को कविनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से ज्वेलरी व नकदी भी बरामद की है। इसके एक साथी को पुलिस मुठभेड़ के बाद पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि लालकुआं निवासी रिटायर्ड सूबेदार नरेश कुमार यादव के यहां 27 अप्रैल को आठ लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली गई थी। सूबेदार अपने परिवार के साथ मथुरा शादी में गए हुए थे। उन्हें रास्ते में सूचना मिली की घर का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। वह लौटे तो देखा की घर में रखा करीब आठ लाख रुपये का जेवर और 70 हजार रुपये की नकदी और लाइसेंसी पिस्टल गायब है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें बदमाशों की पहचान हो गई थी। मंगलवार को कविनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवंतिका कट के पास एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम योगेश उर्फ बाबू निवासी शाहपुर बम्हैटा थाना कविनगर बताया। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी ने बताया कि उसने ही रिटायर्ड फौजी के यहां अपने साथी शाहरुख, इमरान और मोनू के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसे पता था कि वह परिवार शादी में जा रहा है। तीनों को बुलाकर माल चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक तमंचा, एक कार, एक गले का हार, एक चेन, छह अंगूठी, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, चांदी की एक तगड़ी, दो जोड़ी पाजेव व 7500 रुपये कैश बरामद किया है। बताया कि इसके एक साथ शाहरुख को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था। उससे पिस्टल बरामद कर ली थी। दो साथी अभी फरार हैं। बाबू पर नोएडा, गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

- चोरी के रुपये से खरीदी कार, ज्वेलरी रखी गिरवी
योगेश उर्फ बाबू ने चोरी के रुपये से दिल्ली नंबर की एक कार खरीदी। वह कार से घूम रहा था। 50 हजार रुपये की ज्वेलरी गिरवी रखकर कार खरीदी थी।
- तंज कसने लगे थे मोहल्लेवासी
पीड़ित नरेश कुमार यादव ने बताया चोरी होने के बाद से मोहल्ले के लोग हंसी उड़ाने लगे थे और तंज कसते थे। बोलते थे कि खुद सूबेदार से रिटायर्ड हुए हैं और बेटा आर्मी में कैप्टन है। उसके बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। मोहल्ले की महिलाएं रोज तंज कसने के लिए आ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed