फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजयनगर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के अलावा पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी बदमाश ज्वेलर्स लूट में वांछित चल रहा था। उसके चार साथियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विजयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश सलमान क्रासिंग रिपब्लिक की तरफ हैं। पुलिस की टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक पर आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग की, जिसमें सिपाही गुड्डू के गोली लग गई। वह घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में भी गोली लगी। बदमाश वहीं गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नईम उर्फ सलमान निवासी विजयनगर बताया। बदमाश ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों केसाथ मिलकर दो मई को प्रताप विहार क्षेत्र में अंकित वर्मा की दुकान में लूट की थी। इसके अलावा 13 मई को एबीईएस अंडर पास के बराबर में एक युवक के साथ मारपीट कर उससे लूट की थी। दोनों मामलों में आरोपी वांछित चल रहा था। एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लूट में शामिल इसके चार साथियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed