फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पिता के साथ जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

पिता के साथ जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
पिता के साथ जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
पिता के साथ जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में पिता के साथ बाइक पर जा रही बीकॉम की छात्रा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। छात्रा की मौत हो गई। पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महेंद्रा एंक्लेव निवासी अनिल साहिबाबाद स्थित टाटा स्टील कंपनी में अधिकारी हैं। उनकी बेटी मानसी बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बताया कि वह पढ़ाई केसाथ नोएडा की एक कंपनी में काम भी करती थी। 19 मई को वह अपने पिता के साथ नोएडा जा रही थी। इसी दौरान सिहानीगेट थाने केसामने आरओबी के पास साहिबाबाद डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता- पुत्री दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मानसी को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मौत
कविनगर थानाक्षेत्र में 13 मई को हुई दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान मसूरी के पिपलेहड़ा निवासी कदीर 55 वर्ष के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पुत्र सलीम ने बताया कि पिता ट्रक चलाते थे। बताया कि 13 मई को वह कोलंबिया एशिया अस्पताल के सामने सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed