फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जी दस्तावेज पर करा दिया लोन, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

फर्जी दस्तावेज पर करा दिया लोन, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज पर करा दिया लोन, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
फर्जी दस्तावेज पर करा दिया लोन, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। स्टेम सेल बैंकिंग प्रोडक्ट दिखाने आए युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर 90 हजार रुपये का लोन करा दिया। पीड़ित के पास ईएमआई जमा करने के लिए कॉल आई तब लोन के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित ने विजयनगर थाने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने की धाराओं में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक द नेस्ट सोसायटी निवासी राहुल सिंह नोएडा की निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगस्त 2018 में सेलुजन बायोटेक प्रा. लि. का एक कर्मचारी अंकित स्टेम सेल बैंकिंग प्रोडक्ट मायकॉर्ड दिखाने के लिए उनके घर आया। प्रोडक्ट 1.20 लाख रुपये और छूट के बाद इसकी कीमत 1.03 लाख रुपये बताई। साथ ही कैपिटल फ्लोट नाम की कंपनी से 90 हजार रुपये के लोन का भी आश्वासन दिया। उन्होंने लोन की बात से इनकार कर दिया। उसके बाद भी आरोपी ने रजिस्ट्रेशन की बात कही। पेन कार्ड और आधार नंबर ले लिया। उनसे दो कैंसल चेन भी मांग लिए। आरोपी ने कहा कि बिना इसके रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। राहुल ने दो कैंसल चेक दे दिए। मोबाइल नंबर पर ओडीपी आया तो आरोपियों ने वह भी पूछ लिया। आरोपी के जाने के बाद राहुल के मोबाइल पर मैसेज आता है कि उनका 90 हजार रुपये का लोन स्वीकृत हो गया है। आरोपी से बात की गई तो उसने कहा कि लोन पहले से स्वीकृत हो गया है। आपको रकम मिल जाएगी। पीड़ित ने बताया कि लोन कैंसल कराने के नाम पर खाते से 10 हजार रुपये की ईएमआइ भी जमा कर दी। उसके बाद से आरोपी ने कॉल उठाना ही बंद कर दिया। पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने मामले में कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने कंज्यूमर फोरम में शिकायत की। इसके बाद आरोपियों ने 10 हजार रुपये लौटा दिए। आरोप लगाया कि आरोपियों ने लोन रद कराने के लिए भी 20 हजार रुपये की मांग की। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर थाना पुलिस ने अंकित, अवधेश और शशांक बाजपेयी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed