फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़,तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी

कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़,तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी

Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़,तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी
कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच
विज्ञापन

मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली

पिलखुवा। लूटपाट की घटना को अंजाम देने जा रहे कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच पिलखुवा-धौलाना रोड पर मुठभेड़ हो गई। इसमें से चार बदमाश गिरफ्तार किये गए जिनमें से तीन को पैर में गोली लगी है। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 19 दिसंबर 2017 को सिंभावली शुगर मिल के चीनी से भरे ट्रक को लूटा था। इनमें दो बदमाशों (दोनों सगे भाई) पर 15-15 हजार का ईनाम है।
कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस को देखकर कार की गति तेज कर दी। पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर खाली प्लॉट की ओर भागते हुए बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। जबकि एक अन्य बदमाश भी पकड़ा गया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में प्रमोद उर्फ टिकल, मोनू उर्फ सतीश गांव बड्ढ़ा सिंभावली, शमीम बीबीनगर और रहीश राजपुर सिंभावली शामिल हैं। इनमें मोनू, शमीम और रहीश के पैर में गोली लगी है। एक अन्य बदमाश वसीम सिंभावली फरार है। बदमाशों से चार तमंचे, 9 कारतूस, 6 खोखा कारतूस, ईस्टीम कार, एक मोबाइल फोन सैमसंग बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने पिलखुवा में हाईवे पर सिंभावली शुगर मिल के चीनी से भरे ट्रक को लूटने की घटना को अंजाम देने की बात को कबूल किया है। बदमाशों से चीनी और ट्रक को स्याना में बेच दिया था। गिरफ्तार चार बदमाशों में प्रमोद और मोनू पर 15-15 हजार रुपये का ईनाम है। गिरफ्तार टीम में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार, एसआई संजीव कुमार, हरी कुमार, अजयबीर, रामचरण सिंह, हेड कांस्टेबल कपूर सिंह, कांस्टेबल सोनू कुमार, प्रवीण कुमार और कार चालक योगेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed