{"_id":"5a808c254f1c1b514a8b8ba8","slug":"151837412820-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया डीजे संचालक का परिवार, चोरों ने खंगाला मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में गया डीजे संचालक का परिवार, चोरों ने खंगाला मकान
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर
पिलखुवा। क्षेत्र में चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की रात चोरों ने माता कॉलोनी के एक मकान पर धावा बोला और अलमारी का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी, करीब दो लाख की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। सुुबह शादी से परिवार के सदस्यों के लौटने पर चोरी की घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
शहर की माता कॉलोनी में डीजे संचालक मनोज कुमार परिवार सहित रहते हैं। शनिवार की रात वह परिवार के साथ लोनी गाजियाबाद एक शादी में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह 11 बजे लौटे तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। मकान के अंदर रखी 25 हजार रुपये की नकदी, दो लाख कीमत के जेवर गायब थे। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच चल रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।