फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   शादी से मना करने पर युवती के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या

शादी से मना करने पर युवती के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
शादी से मना करने पर युवती के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या
शादी से मना करने पर युवती के पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी 500 मीटर तक चाकू लेकर सरे बाजार युवती के पिता के पीछे दौड़ा। उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। युवती की 17 मई को शादी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में राजू पर चाकू से वार करते आरोपी कैद हो गया है।

राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गढ़ी गांव थाना सिहानीगेट वर्तमान में रोहटा (मेरठ) में परिवार के साथ रहता था। राजू की बड़ी बेटी की 17 मई को शादी है। शादी का कुछ सामान लेने के लिए वह बृहस्पतिवार को गढ़ी स्थित अपने घर आया। दोपहर में घर की बैठक में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक हनी गोस्वामी ने चाकू से हमला कर दिया। राजू जान बचाने के लिए घर से बाहर निकला और सड़क की ओर भागा। आरोपी युवक चाकू लेकर करीब 500 मीटर तक राजू के पीछे दौड़ा, कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। सरे बाजार सड़क पर हनी ने राजू पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। एक निजी हॉस्पिटल के पास राजू जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक का घर मृतक के पड़ोस में है। वह राजू की बड़ी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। युवक ने मृतक से छह महीने पहले बेटी से शादी करने की बात कही थी। जिसका राजू ने विरोध किया था। आरोपी युवक तभी उसे धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed