{"_id":"5c895d05bdec2214367b6bb1","slug":"151552506117-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मौत की अनसुलझी कहानी को छान रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मौत की अनसुलझी कहानी को छान रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ पन्नों के सुसाइड नोट से खुलेगा राज !
गाजियाबाद। तीन मौतों की अनसुलझी कहानी को सुलझाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मंगलवार को सुंदरपाल ने अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी फंदे से झूल गया था। कहा जा रहा है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे सुंदर ने बैंक से लोन पास न होने के कारण अवसाद में यह कदम उठाया था। मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से मृतक सुंदरपाल उल्टी हरकतें कर रहा था। सुसाइड नोट में सुंदरपाल ने किसको कितना कर्ज देना है और किसको रुपये नहीं देने हैं यह भी लिखा है। नौ पन्नों के सुसाइड नोट में सारी कहानी लिखी हुई है। जिससे किराए पर लेकर होटल चला रहे थे, उसके बारे में भी विस्तार से लिखा है। परिवार के लोग इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। बुधवार रात तक परिवार की तरफ से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सुंदरपाल कुछ बहकी बातें कर रहा था। कमरे में बंद हो जाता था। कुछ भी बोलने लगता था।
सुसाइड नोट में लिखे तीन नामों की जांच करेगी पुलिस
सुसाइड नोट में सुंदरपाल ने मरने से पहले तीन नाम लिखे हैं। जो सुंदरपाल को लोन दिला रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि सुंदरपाल को जो लोग लोन दिला रहे थे, कहीं वह फर्जी लोग तो नहीं थे। किस आधार पर लोन करा रहे थे। कहीं वह ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य तो नहीं थे। क्योंकि सुंदरपाल काफी दिनों से लोन लेने के लिए प्रयास कर रहा था। लोन कराने वाले लोग आज-कल की बात कहकर पिछले कई दिनों से टाल रहे थे। हो सकता है वह इसके ऐवज में रुपये तो ऐंठना चाहते हों।
कॉल डिटेल भी खोल सकती है राज
पुलिस सुंदरपाल के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। पिछले दिनों उन्होंने किस-किस से बात की है, बार-बार किसको फोन किए गए हैं। अगर फोन किए गए हैं तो क्या बात हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि कॉल डिटेल से काफी कुछ स्थिति साफ हो जाएगी।