फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   30 फीसदी कमीशन पर बाजार में चलाते थे नकली करेंसी, चार गिरफ्तार

30 फीसदी कमीशन पर बाजार में चलाते थे नकली करेंसी, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
30 फीसदी कमीशन पर बाजार में चलाते थे नकली करेंसी, चार गिरफ्तार
30 फीसदी कमीशन पर बाजार में चलाते थे नकली करेंसी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। खोड़ा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो 30 फीसदी कमीशन लेकर नकली करेंसी को बाजार में खपाता था। पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड और उसके जीजा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.54 लाख की 500 की नई करेंसी और 100-100 के पुराने नकली नोट मिले हैं। पुलिस अब गैंग के उन लोगों की तलाश कर रही है जो इन चारों बदमाशों को नकली नोटों की सप्लाई करते थे।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े नकली करेंसी को खपाने वाले बदमाश अर्जुन कुमार, बदलू प्रसाद, जानकी यादव और रामकुमार गोंडा के बेलसर, गोसाई पूर्वी और कुमरोहरा गांव के रहने वाले हैं। वह फिलहाल महाराजपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि अर्जुन नकली नोटों की सप्लाई का मास्टर माइंड है और उसने इस धंधे में अपने जीजा बदलू प्रसाद व दो अन्य साथियों को शामिल किया था। एसपी सिटी का कहना है कि अर्जुन करोलबाग दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के पास साइड पटरी पर कास्मेटिक की दुकान चलाता है। उसने पूछताछ में बताया कि करीब ढाई माह पूर्व खेमनगर, जींद हरियाणा का रहने वाला विजय कुमार जाटव नाम का एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया था। उसने सामान लेने के बाद 100 रुपये का नकली नोट दिया। अर्जुन ने नोट नकली होने की बात कही तो विजय जाटव ने उसे कहा कि नोट चल जाएगा। कुछ दिन बाद वह फिर अर्जुन के पास आया तो नोट बाजार में आसानी से चलाया जा चुका था। इसके बाद उसने अर्जुन को और नकली करेंसी दी और उन्हें बाजार में खपाने पर 30 फीसदी कमीशन भी तय कर दिया था। एसपी सिटी के मुताबिक अर्जुन और उसके साथियों ने अब तक 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकली करेंसी बाजार में खपाने की बात कुबूली है।
विज्ञापन


छोटे दुकानदारों को करते थे टारगेट
एएसपी इंदिरापुरम रवि कुमार के मुताबिक नकली नोटों के अवैध धंधे में उतरे चारों बदमाश छोटे दुकानदारों को टारगेट करते थे। वह 10-20 रुपये का सामान लेकर 100 रुपये का नकली नोट देते थे और बकाया 80 रुपये असली ले लेते थे। इसी तरह वह पांच सौ का नोट चलाते थे। एक-दो नोट मार्केट में देने की वजह से उन पर कोई शक नहीं कर पाता था। वह एनसीआर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को भी निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 जनवरी को होनी थी शादी, पहुंच गया जेल
एसएचओ खोड़ा प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नकली नोटों के इस धंधे के मास्टर माइंड अर्जुन की आगामी 25 जनवरी को शादी तय हो चुकी है। वह शादी के लिए भी पैसा जुटा रहा था। इससे पहले ही खोड़ा के इतवार बाजार टी प्वाइंट से उन्हें नकली नोटों के साथ रंगेहाथ धर दबोचा गया। वह यहां भी नकली नोटों को खपाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed