{"_id":"5acfb2d44f1c1b533e8b4c2d","slug":"151523561172-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाथरूम में दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप की कोशिश ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के बाथरूम में दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप की कोशिश ़
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से रेप की कोशिश
साहिबाबाद। फर्रुखनगर के एक प्राइमरी स्कूल के बाथरूम में बुधवार सुबह रंगाई पुताई का काम कर रहे युवक ने कक्षा दूसरी की छात्रा से रेप करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
साहिबाबाद के फर्रुखनगर में परिवार के साथ बच्ची (7) रहती है। वह प्राथमिक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। बच्ची ने बताया कि स्कूल में रंगाई पुताई का काम चल रहा है। बुधवार दोपहर लंच के बाद वह पानी पीने जा रही थी। इस दौरान स्कूल में बाथरूम के पास पुताई कर रहे फर्रुखनगर के धोबियान मोहल्ला निवासी शम्शू उर्फ शमसुद्दीन (22) ने उससे पानी लाने को कहा। वह हैंडपंप से उसके लिए पानी लेकर आई। उसका आरोप है कि शमसुद्दीन पानी पीने के बाद उसे मोबाइल में वीडियो दिखाने लगा और फिर उसे बाथरूम में ले गया और रेप करने की कोशिश की। वह किसी तरह वहां से भाग कर कक्षा में पहुंच गई। छात्रा ने बताया कि बुधवार शाम को घर में रिश्तेदार आने वाले थे, इसलिए उसे परिजनों से बात छिपाए रखी। बृहस्पतिवार सुबह रिश्तेदारों के जाने के बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने साहिबाबाद थाने में शिकायत दी। महिला पुलिसकर्मी बच्ची से पूछताछ की तो वह रोने लगी। पुलिस ने आरोपी शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। सीओ साहिबाबाद राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि छात्रा उनसे कोई बात नहीं छुपाती है। परिवार में सभी उससे दोस्तों जैसा व्यवहार करते हैं। छात्रा को गुड और बैड टच के बारे में जानकारी थी। इसी के चलते वह आरोपी की हरकतों को समझ गई और भागकर बाहर आ गई।