{"_id":"5a0c95784f1c1bd9538bd725","slug":"151510774136-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दोपहिये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दोपहिये बरामद
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साप्ताहिक पैठ से बाइक चुराने वाले दो गिरफ्तार
साहिबाबाद। साप्ताहिक पैठ से बाइक चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने ग्रीन बेल्ट शक्ति खंड चार से बुधवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की नौ बाइक और दो तमंचे मिले हैं। उधर, लिंक रोड थाना पुलिस ने भी एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की दो स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि मंगलवार को पुलिस शक्ति खंड चार के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर आते दो युवकों को रोका गया। जांच में बाइक चोरी की निकली। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने आठ अन्य बाइक बरामद की। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रिहान निवासी कैला भट्टा गाजियाबाद और अब्दुल निवासी वजीरगंज बदायूं हाल पता खोड़ा में बुद्ध बाजार हैैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वह साप्ताहिक बाजार से वाहन चोरी करते थे। जिन बाइकों के पहिये में लॉक नहीं लगा होता था। उन बाइक का लॉक तोड़कर आसानी से बाइक चोरी करके ले जाते थे। आरोपियों के पास से लॉक तोड़ने वाला औजार भी मिला है। वहीं, महराजपुर चौकी प्रभारी नवाब अहमद ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक का दबोचा गया। उसके पास से चोरी की एक बाइक, दो स्कूटी व एक तमंचा मिला है। एसएचओ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तबरेज उर्फ शहनवाज निवासी महाराजपुर है।
फर्जी आरसी बनाकर चलाते थे बाइक
बाइक चोर रिहान 12 वीं और अब्दुल 10वीं पास है। रिहान अपने किसी जानने वाले से चोरी की गई बाइक की फर्जी आरसी बनवाता था। पुलिस की चेकिंग के दौरान फर्जी आरसी दिखाकर बच जाते थे। चोरी की बाइक देहात में सस्ते दाम में बेच देते थे। पुलिस फर्जी आरसी बनाने वाले की तलाश में जुटी है।