{"_id":"5970aa7b4f1c1b60018b45f0","slug":"151500555899-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड लेने हरिद्वार गए युवक की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड लेने हरिद्वार गए युवक की करंट से मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से ट्रेन की छत पर बैठे कावड़िए की मौत
लोनी से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे युवक को ट्रेन की छत से उतरते 33 हजार केवी की लाइन से करंट लग गया। युवक ने लोकनायक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
लोनी थाना क्षेत्र के जावली गांव निवासी सतीश (25) रविवार शाम अपने दो साथियों गुलाब और गबदू के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण वह छत पर बैठकर सफर करने लगे। सोमवार सुबह हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय सतीश को 33 हजार लाइन से करंट लग गया। करंट लगने से वह जमीन पर आ गिरा।
उसके साथ ट्रेन पर सवार कुछ और लोगों को भी करंट लगा था। दोस्तों ने घटना की सूचना सतीश के परिजनों को दी। उसे लाकर दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान सतीश की मौत हो गई। बुधवार दोपहर गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।