फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रहस्मय परिस्थितियों में लापता हुआ दो वर्षीय मासूम सकुशल बरामद

रहस्मय परिस्थितियों में लापता हुआ दो वर्षीय मासूम सकुशल बरामद

Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
रहस्मय परिस्थितियों में लापता हुआ दो वर्षीय मासूम सकुशल बरामद

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता मासूम बरामद
पिलखुवा। शहर की सर्वोदय नगर कॉलोनी से सोमवार सुबह लापता हुए दो वर्षीय मासूम को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। मासूम को पुलिस ने भोजपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव से बरामद किया है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मासूम को खोजने में कामयाबी हासिल हुई। हालांकि मासूम के पिता ने दो लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि मासूम को रोते देख अनाथ समझकर एक महिला ले गई थी।

सर्वोदय नगर कॉलोनी में जितेंद्र सैनी दिल्ली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनको दो साल का एक बेटा है। सोमवार सुबह 11 बजे वह बेटे को बाहर खेलता छोड़ कमरे में चल गए थे। करीब 15 मिनट बाद बाहर आकर देखा तो मासूम गायब था। यह देख जितेंद्र और उसकी पत्नी में चीख पुकार मच गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पिता ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मासूम की तलाशने के दौरान चंडी मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक महिला और एक युवती बच्चे को ले जाती दिखाई दी। फुटेज के आधार पर महिला की शिनाख्त कराई गई। इसके बाद पता चला कि महिला भोजपुर थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव की रहने वाली है। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान से बात की। ग्राम प्रधान ने बताया कि सोमवार दोपहर गांव निवासी एक महिला एक बच्चे को लेकर आई थी और कह रही थी कि रेलवे लाइन के पास बच्चा सड़क पर रो रहा था। इसके बाद पुलिस ने महिला के गांव पहुंचकर बच्चे को बरामद किया। महिला ने बताया कि काफी आवाज देने के बाद जब कोई बच्चे को लेने नहीं आया तो वह उसे अपने साथ ले आईं थी। जिसकी सूचना उसने गांव के प्रधान को दी थी। मासूम की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed