फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो पक्षों में मारपीट के बाद चौकी पर दरोगा से हाथापाई

दो पक्षों में मारपीट के बाद चौकी पर दरोगा से हाथापाई

Sat, 16 Sep 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट के बाद चौकी पर दरोगा से हाथापाई
दो पक्षों में मारपीट के बाद चौकी में दरोगा से हाथापाई
विज्ञापन

बझैड़ा कला गांव की घटना, दस लोगों को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। सपनावत में बीती रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद चौकी में दंबगों ने एक दरोगा के साथ भी मारपीट की। घटना पर पुलिस ने चुप्पी साधते हुए दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया है। इसकी भनक लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और देर रात तक थाना में जमा रहे। पुलिस कार्रवाई के नाम पर दरोगा की हां का इंतजार करती रही, लेकिन दरोगा की चुप्पी के कारण पुलिस को दबंगों के आगे नतमस्तक होना पड़ा।
बझैड़ा कला गांव में बृहस्पतिवार को किसी कार्यक्रम के दौरान रफीक पक्ष ने दो माह पूर्व अफजाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को हादसा न मान यामीन पक्ष को हत्या का दोषी मानते हुए बदला लेने की धमकी दी। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान रफीक पक्ष ने यामीन पक्ष के घर पर धावा बोल उसका काफी नुकसान कर दिया। इसमें हंगामे और मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। विवाद को लेकर दोनों ही पक्षों के लोग भारी संख्या में सपनावत चौकी पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रफीक पक्ष से यामीन की बात चल रही थी तो दरोगा का हस्तक्षेप एक पक्ष को इतना अखरा कि दरोगा से तू- तू, मैं-मैं से हाथापाई हो गई। जैसे ही दरोगा के साथ मारपीट की भनक पुलिस कमियों को लगी तो एक पक्ष ने पुलिस का ध्यान हटाने के लिए दूसरे पक्ष के साथ चौकी में ही मारपीट कर दी। सडक पर दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची 100 डायल व चेकिंग पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब दस लोगों को हिरासत में लिया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डा. अजय कुमार सिंह, पुलिस बल के साथ पंहुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि सपनावत चौकी पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला संज्ञान में आया। दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। दरोगा के साथ मारपीट का मामले पर उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना को दरोगा सिरे से नकार रहा है। हालांकि एक पक्ष के लोगों द्वारा दरोगा के साथ धक्का मुक्की की बात सामने रही है। पुलिस ने यामीन पक्ष के शौकीन, जाबिर, इसरार, नन्ने, चाहत व रफीक, नजर मौहम्मद, शफीक, साकिर, नसीर को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद किया। एसडीएम धौलाना हनुमान प्रसाद ने सभी को जमानत नहीं दीं और जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed