{"_id":"5998810b4f1c1b1b0e8b45cb","slug":"150316675210-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइड नोट छोड़ घर से लापता हुई युवती, पुलिस के हाथ पांव फूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोसाइड नोट छोड़ घर से लापता हुई युवती, पुलिस के हाथ पांव फूले
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट छोड़ घर से लापता हुई युवती
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। पुलिस जिस युवती की लाश ढूढने के लिए टीम गठित कर रही थी। परिजनों के शक पर युवती के दोस्त को फोन करने के दो घंटे बाद युवती के जिंदा होने की खबर दे पुलिस और परिजनों को चौका दिया। युवती के फोन आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। असल में युवती सुसाइड नोट छोड़कर घर से लापता हो गई थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक कालेज में एमएससी फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। उसकी सहेली के दोस्त से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती परवान चढ़ी और दोस्त शादी करना चाह रहा था। युवती व उसके दोस्त ने एक कहानी बुन एक युवक को फंसाने की योजना बना डाली। युवती ने पिता को बताया कि एक युवक उसे ब्लैक मेल कर रहा है। युवती ने पिता को ऐसी कहानी सुनाई कि वह बेटी के उत्पीड़न पर उबल पडे़। पुलिस को सूचना देकर बेटी को ब्लैकमेल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर युवती सुसाइड करने की बात कह कर एक नोट छोड़कर घर से लापता हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए सुसाइड नोट दिखाया। थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने युवती के परिजनों के कहने पर उसके क्लासमेट युवक को फोन कर बताया कि उसके खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया जा रहा है। थाना प्रभारी के फोन करने के दो घंटे बाद युवती ने फोन पर परिजनों को बताया कि वह बड़ी बहन के यहां चली आई है। युवती के जिंदा होने की खबर पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी नरेंन्द्र शर्मा ने बताया कि युवती अपने बुने जाल में फंस गई है।